ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: गणतंत्र दिवस पर आयोजित घुड़दौड़ के दौरान बवाल, पटना के...

Bihar Crime News: गणतंत्र दिवस पर आयोजित घुड़दौड़ के दौरान बवाल, पटना के युवक की गोली मारकर की हत्या

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित घुड़दौड़ कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक घोड़ा रेस देखने के लिए पटना से राघोपुर पहुंचा था.

26-Jan-2025 05:46 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: गणतंत्र दिवस के मौके पर वैशाली के राघोंपुर में आयोजित घोड़ा दौड़ के दौरान विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पटना से घोड़ा रेस देखने के लिए राघोपुर गया था। घोड़ा दौड़ के बीच गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


मृतक की पहचान पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिपंजन पटेल के 21 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राघोपुर के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में घोड़ा रेस का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए अभिषेक पटना से राघोपुर पहुंचा था।


इसी दौरान अभिषेक का किसी युवक के साथ विवाद हो गया और बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। खून से लखपथ युवक क इलाज के लिए फतेहपुर स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है और आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।