ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Bihar Crime News: पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे पति-पत्नी से लूटपाट, पिस्टल दिखाकर...

Bihar Crime News: पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे पति-पत्नी से लूटपाट, पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने लूट लिए लाखों के गहने

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बेखौफ अपराधी अब बाइक सवार लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं और उनके साथ लूटपाट कर रहे हैं।

30-Jan-2025 05:45 PM

By Vikramjeet

Bihar Crime News: वैशाली में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को लालगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे एक दंपति को हथियार के बल पर ओवरटेक कर रोक दिया और हथियार दिखाकर महिला से लाखों रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए।


पीड़ित सरोज कुमार मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पटना से साहेबगंज अपने घर जा रहा था। इसी बीच जयंतीपुर हनुमान मंदिर से आगे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक दिया और पिस्टल दिखाकर उनकी पत्नी रूबी कुमारी के साथ लूटपाट की।


बदमाशों ने कान का झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, जितिया आदि जेवर लूट लिया और फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी लालगंज पुलिस को दी गई। लालगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि वैशाली में बेखौफ अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं और लगातार लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।