ब्रेकिंग न्यूज़

JP Ganga Path : पटना मरीन ड्राइव का होगा विस्तार, बक्सर से फरक्का तक जेपी गंगा कॉरिडोर का सपना; मंत्री ने दिया जवाब Indian Railway : होली से पहले मिल सकती है राहत, पटना–दिल्ली समेत इस रूट पर 7 स्पेशल ट्रेनें बनेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस; देखें पूरी लिस्ट Bihar Crime news: तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं… गर्लफ्रेंड कर रही थी किसी और से शादी, जयमाल स्टेज पर बॉयफ्रेंड ने मारी गोली OTT BAN : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक, इस्तेमाल किया तो बुरा होगा अंजाम! Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 17वां दिन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में ग्रामीण विकास से श्रम विभाग तक सरकार से तीखे सवाल Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 17वां दिन: आज सदन में 185 सवालों पर आएगा जवाब, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष कर सकता है हंगामा Bihar crime news : बारात जा रहे युवकों से लूट, 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना Bihar Highway : पटना को जाम से राहत ! इस सिक्स लेन सड़क का काम जल्द शुरू, NHAI ने खोला टेंडर; पटना समेत 3 जिलों को जोड़ेगी रिंग रोड Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई 50 लाख की शराब, पंजाब से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; होली की तैयारी में जुटे माफिया

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद शराब माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और दूसरे राज्यो से शराब की खेप लगातार बिहार भेजकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वैशाली में पुलिस ने 50 लाख की शराब जब्त की है।

crime news

14-Feb-2025 02:18 PM

By Vikramjeet

Bihar Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी बिहार में शराब का अवैध कारोबार जारी है। माफिया हर दिन दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार भेज रहे हैं हालांकि पुलिस भी उनके मनसूबों पर पानी फेर रही है। वैशाली पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है।


दरअसल, वैशाली में प्लाई बोर्ड के बीच में तहखाना बनाकर छिपाकर पंजाब से लाई जा रही शराब जब्त की गई है। पुलिस ने वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के महुआ हाजीपुर मुख्य मार्ग के रानी पोखर के पास कार्रवाई करते हुए 510 कार्टन शराब पकड़ा। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।


शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्कर अलग-अलग तरीके अपनाकर अपनी चालबाजी दिखा रहे हैं। कभी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कभी एंबुलेंस, तो कभी टूरिस्ट बस का इस्तेमाल कर शराब की खेप लाई जा रही है। वैशाली की सराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्लाई बोर्ड के बीच में तहखाना बना कर छिपाकर लाई गई शराब की खेप को पुलिस ने जब्त किया है।


तलाशी के दौरान पुलिस हैरान रह गई, जब ट्रक से 510 कार्टन शराब बरामद हुई। शराब को प्लाई बोर्ड के बीच में तहखाना में छिपाकर पंजाब से बिहार लाया गया था। शराब को होली में खपाने की योजना थी। पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ट्रक चालक चीना राम राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।


प्रभारी थाना अध्यक्ष आदर्श कुमार ने बताया कि रानी पोखर के समीप पुलिस ने छापेमारी कर शराब से भरा ट्रक जब्त किया है। शराब को बड़ी चालाकी से प्लाई बोर्ड के बीच में तहखाना बनाकर छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने छापेमारी करके 510 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया एवं ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।