ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime: वैशाली में चिकन शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग, अपराधी फरार, इलाके में...

Bihar Crime: वैशाली में चिकन शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग, अपराधी फरार, इलाके में दहशत

06-Feb-2025 10:42 PM

By Vikramjeet

vaisali news: वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के अनजानपीर स्थित बबलू चिकन शॉप पर गुरुवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। जिस क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मौके से कई खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस बबलू चिकन शॉप के मालिक से भी पूछताछ कर रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। 


पुलिस अपराधियों की भागने की दिशा में लगातार छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की  देर शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा अनजानपीर चौक स्थित बबलू चिकन शॉप अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। जिससे बबलू चिकन शॉप के मालिक और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोगों द्वारा घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मौके से पुलिस ने आठ खोखा भी बरामद किया हैं। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अनजान पीर चौक स्थित बबलू चिकन शॉप पर बाइक सवार चार की संख्या में अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खगाला जा रहा है। अपराधियों की भागने की दिशा में लगातार छापेमारी की जा रही है।