ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / crime / UP: सिरफिरे प्रेमी ने पेट्रोल डालकर टीचर को जिंदा जलाया, खुद भी झुलसा

UP: सिरफिरे प्रेमी ने पेट्रोल डालकर टीचर को जिंदा जलाया, खुद भी झुलसा

Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ में एक सिरफिरे प्रेमी ने पेट्रोल डालकर शिक्षिका को जिंदा जला दिया। हादसे में टीचर की मौके पर ही मौत हो गई।

31-Jan-2025 10:05 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ ज‍िले में एक युवक ने शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाकर मार डाला। हादसे के दौरान शिक्षिका ने युवक को भी जोर से पकड़ लिया जिससे वह भी झुलस गया। जलने के कारण टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शिक्षिका से प्यार करता था लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो जाने से वो नाराज था।


पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। दरअसल थाना कोहंड़ौर की रहने वाली शिक्षिका की शादी तय हो चुकी थी। वह गुरुवार सुबह अपनी 15 साल की बहन के साथ घर से पैदल स्कूल जा रही थी। घर से तीन सौ मीटर आगे जाने पर कोहंडौर के चंदौका गांव के रहने वाले विकास यादव ने उसे रोक लिया। 


जिसके बाद आरोपी युवक और टीचर में विवाद होने लगा। फिर अचानक युवक ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जलने के दौरान युवती ने लड़के को पकड़ लिया जिससे वह भी गंभीर रूप से झुलस गया।मृतक की बहन के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को धर दबोचा। गंभीर रूप से झुलसने के कारण पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक टीचर से प्यार करता था और उसकी शादी कहीं और तय हो जाने से नाराज था।