बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
21-Feb-2021 07:14 AM
DESK : कुख्यात विकास दुबे का एनकाउंटर करने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एनकाउंटर में माहिर होती जा रही है। कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। मोती सिंह उत्तर प्रदेश से पुलिस के एक सिपाही की हत्या में मोस्ट वांटेड था। पिछले दिनों कासगंज के थाना सिढ़पुरा में अवैध शराब की सूचना पर कार्यवाई करने गई यूपी पुलिस के सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस लगातार मुख्य आरोपी मोती सिंह को तलाश रही थी।
मुख्य आरोपी मोती सिंह की तलाश में यूपी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। उसके ऊपर इनाम भी घोषित किया गया था। एक लाख के इनामी मोती सिंह को पुलिस ने अब एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी की मां रूपमती को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी महिला की गिरफ्तारी उस वक्त की गई थी जब वह सरावल के पास से जिला छोड़कर भागने की तैयारी में थी। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया था इसी हथियार से देवेंद्र सिंह की हत्या की गई थी।
पिछले दिनों कासगंज थाना इलाके में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई यूपी पुलिस की टीम के ऊपर मुख्य आरोपी मोती सिंह और उसके साथियों ने हमला किया था। इस दौरान सिपाही देवेंद्र सिंह की जान चली गई थी और एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार मोती सिंह को तलाश रही थी और अब उसके एनकाउंटर की खबर सामने आई है।