सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
31-Jan-2025 08:12 AM
By KHUSHBOO GUPTA
UP Crime News: यूपी से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में एक 18 साल की लड़की को गांव के ही युवक ने अगवा कर लिया। आरोपी सलमान ने तमंचे के बल पर उसकी मां के सामने ही लड़की की किडनैपिंग कर ली। अगवा करने के बाद आरोपी सलमान लड़की को देहरादून ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया।
दरअसल 26 जनवरी 2025 को 18 साल की लड़की अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी, तभी गांव के ही सलमान नाम के युवक ने तमंचे के बल पर लड़की को उसकी मां के सामने अगवा कर लिया। लड़की के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और पढुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें आरोपी सलमान लड़की को बाइक पर बैठाकर ले जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने अपनी जांच में आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जो देहरादून की मिली।
पुलिस की जांच चल ही रही थी कि तीन दिन बाद आरोपी अपने गांव लौट आया। पुलिस ने सलमान और उसके चार साथियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। तो उसने अपना जुर्म कबूला। आरोपी ने बताया कि स्वीकार किया उसने अपने दोस्तों की मदद से देहरादून में लड़की की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि गला दबाकर लड़की की हत्या की गयी थी। वहीं लड़की के पिता ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का भी आरोप लगाया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।