नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
19-Apr-2025 01:12 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Crime News: क्राइम की सनसनीखेज वारदात यूपी के लखनऊ से है, जहां बंथरा इलाके में बहन के सामने ब्यूटीशियन की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बहन ने तीन लड़कों पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बेहसा गांव के रहने वाले मोनी लाल बंथरा लौना गांव में पत्नी छाया के साथ रहते हैं। मोनी लाल ने बताया, रामदासपुर के रहने वाले सुधांसू ने छाया को फोन करके बोला कि बहन की शादी है, मेहंदी लगाने आ जाओ। कुछ देर बाद छाया को लेने के लिए अजय, विकास और आदर्श कार से घर पहुंचे। छाया अपनी चचेरी बहन पलक के साथ रामदासपुर चली गई।
अगले दिन पलक ने अपने भाई रितिक को रोते हुए फोन किया। पलक ने भाई को बताया कि 'अजय, विकास और आदर्श ने रास्ते में छाया और मेरे साथ छेड़खानी करने लगे और जबरन रेप की कोशिश की। जब हम लोगों ने छेड़खानी का विरोध किया तो तीनों ने मिलकर छाया को मारा पीटा और चाकू से कई वार कर छाया को घायल कर दिया। घटना को छिपाने के लिए तीनों ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए रामदासपुर गांव के पास गाड़ी पलट दी। मुझे व छाया को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भाग गये।'
पलक ने बताया कि तीनों ने धमकी दी कि यदि तुम लोगों ने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर छाया और पलक घायल अवस्था में पड़ी थीं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।