ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Chhota Rajan Admitted to Hospital: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली...

Chhota Rajan Admitted to Hospital: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती

दिल्ली के तिहाड़ जेल में सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ गई है. उसे दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

10-Jan-2025 03:24 PM

By First Bihar

Chhota Rajan Admitted to Hospital: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छोटा राजन को साइनस से संबंधी समस्या है, डॉक्टरों ने सर्जरी की संभावना जताई है।


अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के विभिन्न आपराधिक मामलों में कोर्ट द्वारा दोषी ठहराया जा चुका है। पिछले कुछ समय से वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। सूत्रों की मानें तो छोटा राजन की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया है कि उसे साइनस की समस्या है।


दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने कहा है कि छोटा राजन की सर्जरी करनी पड़ सकती है। छोटा राजन को पहले से भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हैं। इससे पहले भी उसे इलाज के लिए जेल से बाहर ले जाया जा चुका है। जेल प्रशासन ने कहा है कि छोटा राजन की तबीयत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


छोटा राजन की सर्जरी कब होगी, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को साल 2015 में इंडोनेशिया से अरेस्ट किया गया था। इसके बाद उसे भारत लाया गया और तब से ही वह जेल में बंद है।