ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / BIHAR CRIME: मधुबनी में 2 लाख की फिरौती के लिए ट्रक ड्राइवर का...

BIHAR CRIME: मधुबनी में 2 लाख की फिरौती के लिए ट्रक ड्राइवर का अपहरण, 4 घंटे में मामले का उद्भेदन

मधुबनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया। दो लाख रुपये के लिए ट्रक ड्राइवर को अगवा किया गया था जिसे सकुशल बरामद कर लिया गया। वही दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

01-Mar-2025 10:25 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME: मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के दो मंठा गांव में शनिवार रात 9 बजे एक ट्रक ड्राइवर का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने 2 लाख रुपये की फिरौती की मांग की, लेकिन पुलिस ने 4 घंटे के भीतर ड्राइवर को सकुशल बरामद कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 


बता दें कि पटना जिले के बिहटा निवासी मंटू शाह हाईवा ट्रक लेकर पंडौल के मोहनपुर गांव में बालू लेकर आया था। लौटते समय दो मंठा गांव में एक टोटो ट्रक से टकरा गया और ट्रक ड्राइवर ने इंसानियत दिखाते हुए लोगों की मदद से टोटो को सीधा किया। टोटो चालक ने ड्राइवर से 2 लाख रुपये की मांग की और विवाद बढ़ने पर अपने साथियों को बुला लिया। आधा दर्जन बदमाश बाइक से पहुंचे, ड्राइवर के साथ मारपीट की और 45,000 रुपये मोबाइल पर ट्रांसफर करा लिए। शेष पैसे के लिए ड्राइवर को जबरन उठा लिया और अपने ठिकाने पर ले गए।


कैसे पकड़े गए बदमाश?

ट्रक का खलासी जान बचाकर भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम और पंडौल थाना पुलिस ने घटना की सूचना एसएसपी योगेंद्र कुमार और सदर डीएसपी राजीव कुमार को दी।  पुलिस ने ड्राइवर के मोबाइल को ट्रैक किया, जिससे लोकेशन मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के बासुआरा गांव में मिला। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर कुछ बदमाश भाग निकले। छापेमारी के दौरान ट्रक ड्राइवर को सकुशल छुड़ा लिया गया और दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। मौके से तीन बाइक और एक टोटो भी जप्त किया गया।


गिरफ्तार बदमाशों की पहचान

1. अभिषेक यादव (वसुआरा, नगर थाना क्षेत्र)

2. इंद्रजीत कुमार

पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन हुआ, जिससे अपराधियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जा सका। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।