Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं Bihar Education News: शिक्षा विभाग का यह DPO (स्थापना) बड़ा खिलाड़ी निकले ! DEO को भनक नहीं लगने दी...खुद क्रय समिति के 'अध्यक्ष' बन गए और 20 लाख की निकासी करा ली Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar wedding : बिहार में नहीं थम रहा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ! चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन?
20-Jul-2025 07:56 PM
By First Bihar
PATNA: गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से फरार गैंगस्टर टीटू धमाका को पटना पुलिस ने दिल्ली में दबोचा है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह, सोनू-मोनू गोलीकांड, पंचमहला कांड, लखीसराय चंदन मुखिया हत्याकांड सहित दर्जनों संगीन मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी लेकिन वो बिहार छोड़ दिल्ली में अपना बसेरा बना रखा था। इस बात की जानकारी किसी ने पटना पुलिस को दे दी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी की और कुख्यात अपराधी टीटू धमाका को गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
बिहार के बाढ़ और मोकामा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी टीटू धमाका उर्फ चंदन को आखिरकार पटना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह कामयाबी दिल्ली के बिजवासन थाना क्षेत्र (कापसहेरा) में गुप्त सूचना के आधार पर मिली, जहाँ से एक विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ा। टीटू धमाका लंबे समय से पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू से जुड़े गोलीकांड, मोकामा के चर्चित पंचमहला थाना कांड संख्या 5/25, और लखीसराय के चंदन सिंह मुखिया हत्याकांड सहित दर्जनों संगीन मामलों में फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कार्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में पुष्टि की गई है कि गिरफ्तार व्यक्ति का अपराध इतिहास काफी लंबा और खतरनाक रहा है। बीती रात जब उसे हिरासत में लिया गया, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर उसके समर्थकों में बेचैनी थी, लेकिन अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर डर का माहौल है।
बता दें कि बिहार के चर्चित गोलीकांड पंचमहला थाना कांड संख्या 5/25 मोकामा पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और सोनू-मोनू के बीच में मुकेश सिंह के घर का ताला खुलवाने को लेकर जो घटना हुई थी उससे पूरा इलाका दहल गया था। उस कांड में और लखीसराय के मुखिया व वार्ड पार्षद चंदन सिंह की हत्या सहित दर्जनों गंभीर कांडों में फरार टिटु धमाका को गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस ने दिल्ली स्थित बिजवासन थाना कापसहेरा से गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।

बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट