ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / crime / तिहाड़ जेल में गैंगवार से हड़कंप, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रिंस की...

तिहाड़ जेल में गैंगवार से हड़कंप, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रिंस की चाकू मारकर हत्या

14-Apr-2023 09:02 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां तिहाड़ जेल में हुई गैंगवार की घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की शाह हुई इस घटना में अन्य कैदियों के भी घायल होने के बात कही जा रही है। जेल में गैंगवार की घटना में हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले के छानबीन में जुट गए हैं। 


जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य प्रिंस तेवतिया पर जेल में बंद तीन चार कैदियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान तेवरिया पर चाकू से कई वार किए गए, जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रिंस खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा हुआ था। उसके साथ कुछ अन्य लोग भी घायल हालत में मिले।


आनन फानन में प्रिंस समेत सभी घायलों दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने गैंगस्टर प्रिंस को मृत घोषित कर दिया जबति अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस वारदात में रोहित चौधरी गैंग का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि महज 30 साल के प्रिंस ने साल 2010 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हाथ मिला लिया था। प्रिंस के खिलाफ 16 अलग अलग मामले दर्ज हैं।