ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा

Home / crime / Patna Crime News: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बिहार...

Patna Crime News: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बिहार ATS की टीम और पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Patna Crime News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार में अलर्ट के बीच पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. मौके पर एटीएस और पुलिस की स्पेशल टीम पहुंची है और कोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी जारी है.

25-Apr-2025 02:30 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पहलगाम आतंकी हमले के बीच बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई मेल मिलने के बाद मौके पर बिहार एटीएस और पुलिस की टीमें पहुंची हैं और पूरे सिविल कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, ई-मेल के जरिए पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एटीएस और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ साथ पटना पुलिस की स्पेशल टीम मौके पर पहुंची है और सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि धमकी उस वक्त मिली जब सिविल कोर्ट में बड़ी संख्या में वकील, जज के साथ साथ आम लोग मौजूद थे।


पूरे मामले पर नगर डीएसरपी दीक्षा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ईमेल के जरिए धमकी भरा मैसेज मिला है। जांच की जा रही है। मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पूरे सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद मिली इस धमकी को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है।