मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Jan-2025 12:56 PM
By First Bihar
Bihar News: ठंड के मौसम में आम जन जीवन परेशान हैं और लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया है। चारों ओर की गलियां सुनसान नजर आ रही हैं। लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं। लोगों का कहीं निकलना ठंड का मौसम दुभर कर दिया है जबकि चोरों की चांदी कट रही है। चोर घरों में चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
ताजा मामला बेतिया के मझौलिया से है जहां चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर क्षेत्रों में सनसनी फैला दी है। चोरों ने घरों से कैश सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर ली है। बता दें कि बेतिया में चोरों ने अपना आतंक मचा दिया है। चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात की है।
लाखों रूपये सहित कीमती आभूषणों की चोरी कर ली है। चोरों ने एक ही गांव में 2 दिनों में दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए 2 दिनों में 2 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। 6 जनवरी को मझौलिया थाना क्षेत्र के दुबौलिया गांव में चोरों ने राजु कुमार सिंह के घर की खिड़की का लोहा काटकर लाखों रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया तो वही बीती रात्रि पुनः उसी गांव दुबौलिया में ही चोरों ने चोरी की हैं।
6 जनवरी को राजु कुमार सिंह के घर से एवं बीती रात्रि रघुनाथ साह के घर से चोरों ने चोरी की है। गृहस्वामी रघुनाथ साह ने बताया कि घर में सभी लोग सो रहे थे। छत के रास्ते चोर घर के अंदर दाखिल होकर घर में रखे 2 लाख 10 हजार रूपये सहित अन्य सामग्री की चोरी कर ली गई हैं। वहीं सूचना पर मझौलिया थाना की पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार