ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: रोहतास में मजदूर को मारी गोली, जमुई में 70 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या

बिहार के जमुई और रोहतास जिले में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जमुई में 70 साल के बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी है जबकि रोहतास में मजदूर को गोली मारी गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

29-Jul-2025 10:52 PM

By First Bihar

 DESK: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है. बिहार के रोहतास और जमुई में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. जमुई से बड़ी खबर आ रही है जहां एक 70 साल के बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। 


घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी विशनपुर गांव की है। जहां इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय आनंदी मोदी के रूप में हुई  है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही दूसरी घटना रोहतास से सामने आ रही है जहां एक मजदूर को गोली मारी गयी है। 


रोहतास के काराकाट थाना के कऊपा में एक युवक को गोली मार दी गई है। घायल रंजीत पासवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि संतोष पांडे नामक एक व्यक्ति के खेत में रंजीत पासवान मजदूरी करता है और खेत से पंपिंग सेट का मोटर चोरी हो गया है। इसके बाद चोरी का आरोप लगाते हुए रंजीत पासवान पर दबाव बनाया जा रहा था। 


जिसके बाद रंजीत पासवान ने धमकी देने का आरोप लगाते हुए काराकाट थाना में आज ही एक आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। बताया जाता है कि उसके बाद जब पीड़ित थाना से लौटा तो उसे गोली मार दी गई। घायल का आरोप है कि आज सुबह से ही आरोपी उसे धमका रहा था तथा कह रहा था कि उसे गोली मार दिया जाएगा। जिस पर  युवक थाने जाकर शिकायत भी किया। इसके बावजूद थाना से लौटने के दौरान उसे गोली मार दी गई। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

रोहतास से रंजन और जमुई से धीरज की रिपोर्ट