मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता
16-Feb-2025 07:32 PM
By First Bihar
Teacher News: गुरु और शिष्या का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है लेकिन कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं जो पूरे शिक्षक समाज को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अक्सर शिक्षकों की शर्मनाक करतूत सामने आती रही है। ताजा मामला झारखंड के हजारीबाग से सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने मर्यादा को तार-तार कर दिया है।
दरअसल, गुरु और शिष्या के रिश्ते को दागदार करने वाली घटना हजारीबाग से सामने आई है, जहां तीन नाबालिग छात्राओं ने एक शिक्षक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी एक स्कूल का शिक्षक है और घर में बच्चों को ट्यूशन देने का भी काम करता है। तीन नाबालिग लड़कियों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उनके साथ गलत हरकत करता है।
तीनों लड़कियों की उम्र सात साल, नौ साल और दस साल है। तीनों लड़कियां आरोपी शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थीं। इसी दौरान शिक्षक उनके साथ गलत हरकत करता था। बच्चियों ने इसकी शिकायत अपने अभिभावकों से की। जिसके बाद बच्चियों के माता पिता पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूरे मामले पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।