BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
05-Aug-2020 12:52 PM
DELHI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर सुनवाई चल रही है। दरअसल यह सुनवाई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की याचिका पर हो रही है लेकिन सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर क्या टिप्पणी की है आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
मुंबई में अप्राकृतिक मौत की जांच चल रही है। पटना की FIR में दर्ज बातें जांच का हिस्सा हैं या नहीं ये हम नहीं जानते। एक IPS जांच के लिए जाता है, उसे रोक दिया जाता है। ऐसी बातें अच्छा संकेत नहीं देतीं। महाराष्ट्र सरकार सुनिश्चित करे कि सब प्रोफेशनल तरीके से हो। एक टैलेंटेड कलाकार की मौत हुई है। यह मौत अप्राकृतिक है। ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। किस परिस्थितियों में मौत हुई है उसकी जांच की दरकार है। इससे पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है और केंद्र सरकार ने उसे मान लिया है। रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दिवान ने कहा रिया के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाई जानी चाहिए। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने इसका विरोध किया और कहा कि साक्ष्य को प्रभावित किया जा रहा है। सीबीआई जांच के लिए केंद्र तैयार है तो फिर रिया के ट्रांसफर पिटिशन का कोई मतलब नहीं रह जाता।
महाराष्ट्र सरकार को फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की इस बात को लेकर फटकार लगाई कि उसने बिहार पुलिस के ऑफिसर को क्वारंटीन किया। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी में कहा कि ये सही संदेह नहीं देता है। पुलिस ऑफिसर अपनी ड्यूटी पर गया था। आपकी तमाम कार्रवाई पेशेवर तरीके से होनी चाहिए था। साक्ष्यों को प्रोटेक्ट करें। महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि बिहार पुलिस का एक्शन राजनीति से प्रेरित है। सीआरपीसी के तहत सिर्फ मुंबई पुलिस ही जांच कर सकती है केस रजिस्टर कर सकती है।