ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / crime / सुशांत केस में आरोपों से घिरी रिया ने जारी किया वीडियो, हाथ जोड़कर...

सुशांत केस में आरोपों से घिरी रिया ने जारी किया वीडियो, हाथ जोड़कर बोली.. सत्यमेव जयते

31-Jul-2020 06:35 PM

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में गंभीर आरोप झेल रही रिया चक्रवर्ती पहली बार सामने आई है। रिया चक्रवर्ती ने अपना 20 सेकंड का वीडियो जारी किया है। रिया ने इस इस वीडियो में उम्मीद जताई है कि उन्हें न्याय मिलेगा। रिया ने मीडिया के ऊपर अपना गुस्सा भी दिखाया है और हाथ जोड़ते हुए सत्यमेव जयते भी कहा है। 


रिया चक्रवर्ती अपने ऊपर एफ आई आर दर्ज होने के बाद लगातार फरार है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में जो केस दर्ज कराया है। उसमें रिया और उनके परिवार के लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले की जांच करने मुंबई पहुंची पटना पुलिस की टीम से रिया ने मुलाकात नहीं की है। रिया अपने ठिकानों से गायब है और अब उन्होंने 20 सेकंड का वीडियो जारी किया है।


20 सेकंड के वीडियो में रिया चक्रवर्ती यह कह रही है कि "मुझे भगवान और जुडिशरी पर भरोसा है मैं मानती हूं कि मेरे साथ इंसाफ होगा मीडिया में मेरे खिलाफ तो बहुत ही अनर्गल बातें हो रही हैं लेकिन वकील की सलाह से चलते हुए इस मुद्दे पर मुझे कोई कमेंट नहीं करना सत्यमेव जयते सच सामने आएगा". अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर रिया चक्रवर्ती वाकई निर्दोष हैं तो वह बिहार पुलिस का सामना क्यों नहीं कर रही? बिहार पुलिस की तरफ से जांच को बंद किए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट क्यों चली गई? रिया चक्रवर्ती आखिर मुंबई पुलिस के साथ कंफर्टेबल तो बिहार पुलिस के साथ अनकंफरटेबल क्यों हैं? यह कई ऐसे सवाल है जिसका जवाब दिया फिलहाल नहीं देना चाहती लेकिन एक इमोशनल वीडियो के जरिए वह कहीं न कहीं अपने पक्ष में माहौल जरूर बनाना चाहती हैं।