ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / crime / BIG BREAKING : सुशांत केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची,...

BIG BREAKING : सुशांत केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, कैविएट दायर किया

31-Jul-2020 09:20 PM

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद लगातार कैविएट दाखिल करने का सिलसिला चल रहा है। सबसे पहले सुशांत के पिता के के सिंह की तरफ से कैविएट दाखिल किया गया था। गुरुवार को बिहार सरकार में भी कैविएट अर्जी दाखिल की और अब बिहार सरकार के पीछे-पीछे महाराष्ट्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। 


महाराष्ट्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में जो कैविएट दाखिल किया गया है उसमें कहा गया है कि रिया की याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से पहले उसका पक्ष भी सुना जाए। ठीक इसी तरह का कैविएट बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में पहले ही दाखिल कर चुकी है। उधर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह की तरफ से पटना में दर्ज करवाई गई एफआईआर और बिहार पुलिस की कार्रवाई पर तत्काल रोक के लिए रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है जिस पर 5 अगस्त को सुनवाई होगी। 


सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर अब कुल 4 पक्ष में हो गए हैं। रिया चक्रवर्ती राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट गई है लेकिन उनके पीछे-पीछे 3 केविएट पिटिशन सुप्रीम कोर्ट में लग चुकी है। बिहार के महाधिवक्ता ललित किशोर पहले ही कह चुके हैं कि सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार का पक्ष सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी रखेंगे।