ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / ये सुशासन की पुलिस है-स्वर्ण कारोबारी से लूट ली 4 किलो चांदी, आपसी...

ये सुशासन की पुलिस है-स्वर्ण कारोबारी से लूट ली 4 किलो चांदी, आपसी बंटवारें में हुई बेइमानी तो खुला राज, चार वर्दीधारी गिरफ्तार

06-Sep-2019 06:59 PM

By 13

SITAMARHI: सुशासन की पुलिस का नया कारनामा जानिये. कारोबार से घर वापस लौट रहे सोना-चांदी कारोबारी से चार किलो चांदी लूट ली. चार पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया लेकिन लूट का माल बांटने में भी आपसे में गड़बड़ी कर दी. दो पुलिसकर्मियों ने बाकी दो का माल हड़प लिया. लिहाजा बात खुल गयी. अब चारों पुलिसकर्मी जेल पहुंच गये हैं. सीतामढ़ी का है वाकया सीतामढ़ी के सोना-चांदी कारोबारी 31 अगस्त की रात बाइक से घर लौट रहे थे, डिक्की में 12 किलो चांदी रखी थी. सीतानढ़ी टाउन में पुलिसकर्मियों ने उन्हें वाहन जांच के नाम रोका. गाड़ी चेक की चांदी पर नजर पड़ी. चांदी पर नजर पड़ते ही पुलिसकर्मियों की आंखें चमक उठीं. कारोबारी को थाने चलने को कहा गया फिर चार पुलिकर्मियों के लिए चार किलो चांदी ले ली गयी. आपसी बंटवारे में भी पुलिसिया लक्षण दिखा दिया लूट की इस घटना में पुलिस के जमादार अर्जुन प्रसाद के साथ साथ सिपाही गोपाल, पंकज और कमलानंद किशोर शामिल था. वसूली का माल पंकज और गोपाल के पास रखा गया. तय ये हुआ था कि चारों एक-एक किलो चांदी बांट लेंगे. लेकिन माल रखने वालों ने अपने बाकी दो साथियों को लूट के माल में से हिस्सा देने से ही मना कर दिया. इस बीच कारोबारी के साथ साथ ज्वेलर्स एसोसियेशन ने पुलिस के आलाधिकारियों को मामले की जानकारी दी. जांच हुई तो धोखा खाये पुलिसकर्मियों ने राज उगल दिया. नतीजतन चारों की कलई खुली और सब जेल पहुंच गये हैं.