मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Jan-2025 02:49 PM
By First Bihar
Asaram Bapu got bail : बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर यह फैसला सुनाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को जमानत देते हुए कुछ शर्तें लगाई हैं। जमानत के दौरान सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। आसाराम बापू अपने अनुयायियों से मुलाकात भी नहीं कर पाएंगे। आसाराम बापू हृदय रोग से पीड़ित हैं और उन्हें पहले भी हार्ट अटैक आ चुका है। उनकी बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है।
दरअसल, साल 2013 में आसाराम बापू पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं पर भी बलात्कार का आरोप लगा था और उन्हें भी उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
आसाराम बापू के वकील कई बार कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल कर चुके थे। लेकिन कोर्ट ने हमेशा मेडिकल ग्राउंड के अलावा किसी और आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को 31 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को भी उम्रकैद की सजा हो चुकी है।