lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
24-Feb-2022 08:15 PM
DESK : पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो स्पा के नाम पर संचालित किया जा रहा था। खबर हरियाणा के गुरुग्राम इलाके से है, यहां पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्पा के अंदर गलत काम हो रहा है। पुलिस ने अपने ही लोगों को करवाई के पहले पुख्ता जानकारी जुटाने के लिए भेजा। जब इस बात की पुष्टि हो गई कि स्पा में गलत काम हो रहा है तो आखिरकार छापेमारी कर दी गई।
यह पूरा मामला गुरुग्राम के सेक्टर 31 का है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी करते हुए इस सपा के मैनेजर समेत दो अन्य ग्राहकों को हिरासत में लिया है। स्पा के मालिक के खिलाफ अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। स्पा में काम करने वाली 5 महिलाओं को पुलिस ने वार्निंग देकर छोड़ दिया। पुलिस को बुधवार की शाम यह जानकारी मिली थी कि स्पा के अंदर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
पुलिस ने जिन महिलाओं को वार्निंग देकर छोड़ा है उनका पूरा डिटेल भी रखा गया है ताकि आगे किसी ऐसे मामले में उनकी संलिप्तता पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस स्पा का मालिक दीपक छापेमारी के बाद से फरार है हालांकि पुलिस उसका नेटवर्क तलाशने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां आने वाले कुछ खास ग्राहकों को स्पेशल ट्रीटमेंट के नाम पर सेक्स परोसा जा रहा था।