lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
09-Nov-2021 10:10 AM
DESK : देशभर के बड़े शहरों में तेजी के साथ स्पा और मसाज सेंटर का कारोबार बढ़ा है। पहले महानगरों तक स्पा सेंटर सीमित हुआ करते थे लेकिन आज छोटे शहरों में भी स्पा सेंटर की भरमार देखने को मिलती है। स्पा सेंटर की सर्विस लेने वाले ग्राहकों का दायरा भी पहले से बड़ा हुआ है लेकिन कई स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम करने वाले धंधे वालों की भी कमी नहीं है। एक रिसर्च के मुताबिक स्पा सेंटर में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर जो गलत काम किया जाता है उसकी कमाई हर दिन करोड़ों में है। दिल्ली समेत अन्य शहरों में जो रिसर्च किया गया है उसके मुताबिक एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर इन स्पा सेंटर्स को जो कमाई होती है वह रेगुलर इनकम से लगभग 6 गुना ज्यादा है।
देखा जाए तो स्पा सेंटर में जाकर सेवा लेना है कोई बुरी बात नहीं है। अपने आप को रिलैक्स करने शरीर को आराम देने के लिए लोग स्पा सेंटर का रुख करते हैं लेकिन कई स्पा सेंटर में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर बड़ा खेल खेला जाता है। इस खेल के जरिए ही इन स्पा सेंटर्स में सबसे ज्यादा कमाई होती है। लगभग 20 से 30 मिनट के बाद अगर स्पा गर्ल एक्स्ट्रा सर्विस की बात कहती है तो माना जाता है कि वहां गलत काम किया जाता है। ऐसे ग्राहक जो इस तरह की सर्विस चाहते हैं उन्हें स्पा गर्ल एक्स्ट्रा सर्विस देती हैम यह सर्विस एस्कॉर्ट सर्विस की तरह ही होती है और इसके लिए रकम से 5 से 6 गुना ज्यादा कीमत वसूली जाती है। रिसर्च से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक स्पा सेंटर में काम करने वाली ज्यादातर लड़कियां शादीशुदा होती हैं। आर्थिक स्थिति को देखते हुए वहां काम करती हैं और ग्राहकों के सामने अपना बदला हुआ नाम ही बताती हैं। हालांकि इस धंधे में पैसे को देखते हुए अब वह पढ़ी-लिखी और जॉब की तलाश वाली मॉर्डन लड़कियां भी आने लगी हैं।
इतना ही नहीं रिसर्च में यह जानकारी भी सामने आई है कि स्पा सेंटर में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर जो रकम बताई जाती है उस पर मोलभाव भी होता है। बिजनेसमैन और पैसे वाले लोग इस तरह की सर्विस से ज्यादा लेते हैं। हालांकि कॉलेज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट भी स्पा सेंटर का रुख करने लगे हैं। स्पा गर्ल को पहले ही क्लाइंट के सामने अभिवादन के लिए भेज दिया जाता है। अगर स्पा गर्ल पसंद होती है तो उसे क्लाइंट के पास सर्विस देने के लिए कहा जाता है। एक स्पा गर्ल को हर महीने 10 से 15 हजार की सैलरी मिलती है लेकिन अगर वह एक्स्ट्रा सर्विस देती है तो उसका परसेंटेज फिक्स होता है।