ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / सुशांत केस : रिया का पूरा गैंग ईडी के सामने होगा, सोमवार को...

सुशांत केस : रिया का पूरा गैंग ईडी के सामने होगा, सोमवार को फिर से होगी पूछताछ

09-Aug-2020 10:23 PM

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लांड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया सोमवार को एक बार फिर भी हेडक्वार्टर पहुंचेगी जहां उनसे नए सवालों का जवाब लिया जाएगा। इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा रिया की करीबी श्रुति मोदी और सुशांत सिंह राजपूत के रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी को भी ईडी ने समन भेजा है। 


मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ईडी ने जो केस दर्ज किया है उसमें अब रिया पर शिकंजा कसता जा रहा है। रिया और सुशांत सिंह राजपूत के बीच वित्तीय लेनदेन में कई तरह की गड़बड़ियों को ईडी ने पकड़ा है। चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी क्रॉस चेक कर गड़बड़ी की जानकारी ली है। प्रवर्तन निदेशालय पहले रिया चक्रवर्ती से 9 घंटे पूछताछ कर चुका है। उनके भाई शौविक  चक्रवर्ती से शनिवार को 18 घंटे तक लंबी पूछताछ हुई थी। 


शौविक चक्रवर्ती से हुई पूछताछ में ईडी को इस बात के पक्के सबूत मिले हैं कि रिया और सुशांत के बीच पैसे के लेनदेन नियमों की अनदेखी कर हुई। शौविक और रिया दोनों सुशांत के साथ अलग-अलग कंपनियों में जुड़े हुए थे और यहीं से मनी ट्रांजैक्शन हुआ ईडी पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि रिया ने साल 2018 में 80 लाख रुपए एक फ्लैट खरीदने के लिए दिए। मुंबई के खार इलाके में इसके लिए रिया ने लोन भी लिया हुआ था लेकिन फ्लैट की 45 फीसदी कीमत खुद चुकाई। संभव है कि रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से ईडी पूछताछ करेगी तो कई नहीं जानकारियां सामने आएंगी।