घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज
03-Dec-2025 07:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई मुखिया की हत्या से हड़कंप मच गया है। चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना रघुनाथपुर के फुलवरिया मोड़ के पास की है।
अपराधियों की गोली के शिकार हुए राधा साह रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पत्तियांव पंचायत के मुखिया थे। वह किसी काम से फुलवरिया मोड़ पहुंचे थे, तभी बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में गोली लगने से मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि चुनावी रंजिश में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहना जल्जबाजी होगी। बता दें कि रघुनाथपुर में हाल ही में विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए हैं।
रिपोर्ट- फैयाज अली, सीवान
सीवान में अपराधियों ने मुखिया की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना रघुनाथपुर के फुलवरिया मोड़ के पास की है।#Siwan #Crime #MukhiyaMurder #Raghunathpur #BiharNews pic.twitter.com/nLVzjdAYAo
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 3, 2025