SIWAN: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर समाप्त हो गया है। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले से सामने आई है। जहां 5 नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और हथियार के बल पर 20 लाख की लूट लिया। इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दस राउंड फायरिंग भी की।
इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। वही इलाके के व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई लूट की बड़ी वारदात के बाद राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लूटपाट करते अपराधियों का वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा है कि भगवा गमछे वाले 5 अपराधी, कई राउंड फायरिंग, ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट! ध्वस्त विधि व्यवस्था में मनोनीत मुख्यमंत्री सर्वप्रथम अपराधियों की जाति देखेंगे, फिर कार्रवाई की नौटंकी। वैश्य समाज के एक नेता बता रहे थे कि विचित्र विडंबना है कि जितना अधिक स्वर्ण व्यवसायियों को अपराधी लूटते है, उनकी हत्या करते है, फिरौती मांगते है उतना अधिक ही बीजेपी को समर्थन मिलता है। बिहार में विगत दो-तीन दिन में लूट की अनेक घटनाएं हुई है।
घटना सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साई बर्तन भंडार की है। जहां बुधवार को दिनदहाड़े करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी की लूट को 5 नकाबपोश बाइकसवार अपराधियों ने अंजाम दिया है। इस दौरान इलाके में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने 10 राउंड फायरिंग भी की। दो अपाचे बाइक पर सवार 5 अपराधी दुकान में घुसे और हथियार के बल पर करीब 300 ग्राम सोना लगभग 9 किलो चांदी और कैश लूट लिया। वही भागने के क्रम में एक अपराधी को दुकानदारों और ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य चार अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने 5 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अपराधियों का वीडियो तेजस्वी यादव ने शेयर किया है, जिसकी मदद से पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी में लगी है।
भगवा गमछे वाले 5 अपराधी, कई राउंड फायरिंग, ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 6, 2026
ध्वस्त विधि व्यवस्था में मनोनीत मुख्यमंत्री सर्वप्रथम अपराधियों की जाति देखेंगे, फिर कार्रवाई की नौटंकी।
वैश्य समाज के एक नेता बता रहे थे कि विचित्र विडंबना है कि जितना अधिक स्वर्ण व्यवसायियों को अपराधी… pic.twitter.com/FfycS3D5aT