Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार
28-Nov-2025 03:06 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के बरियापुर गांव में 18 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव अरहर के खेत से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।
सूचना मिलते ही पचरुखी थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एएफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है।
जांच के दौरान मृत युवती के कपड़े और चप्पल गोपालपुर गांव से बरामद किए गए। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में उसका शव बरियारपुर के अरहर खेत में फेंक दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह महिलाएं शौच के लिए खेत की ओर गई थीं, तभी उन्हें युवती का शव दिखाई दिया।
मृतका की दादी ने बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 4 बजे युवती शौच के लिए घर से निकली थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने उसी रात थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन खोजबीन के दौरान गोपालपुर के खेत से युवती के कपड़े और चप्पल मिलीं, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
परिजनों ने स्थानीय युवकों अक्षय लाल मांझी के पुत्र टकला और उत्तम सिंह पर युवती को गायब करने और उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो घटना को रोका जा सकता था। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एएफएसएल की वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।