ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में रेलकर्मी की चाकू मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर...

Bihar Crime News: बिहार में रेलकर्मी की चाकू मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के बैरगनिया में रेलवे कर्मचारी शिवजी पासवान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. शव नंदवाड़ा रेल गुमटी के पास संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

17-Jul-2025 07:11 PM

By SAURABH KUMAR

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक रेलवे कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए अपराधियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना नंदवाड़ा रेल गुमटी के पास की है।


दरअसल, बैरगनिया नगर क्षेत्र स्थित डूमरवाना कुली टोला निवासी और रेलवे में सहायक कर्मचारी पद पर कार्यरत शिवजी पासवान का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उनका शव नंदवाड़ा रेल गुमटी के पूरब, रेल पटरी के किनारे पाया गया। जांच में सामने आया है कि शिवजी पासवान की हत्या चाकू से हमला कर की गई है।


आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के दौरान यह वारदात अंजाम दी गई। अपराधियों ने उनकी आंखों पर भी चाकू से वार किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवजी पासवान एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे, जो हमेशा अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते थे। 


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर बैरगनिया थाना के अवर निरीक्षक बंटी कुमार और सहायक अवर निरीक्षक दिनेश पासवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा जताया है।