ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल

Bihar Crime News: बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटी की हत्या कर पेड़ से लटकाया; डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में बदमाशों ने एक महिला और उसकी बेटी की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया. महिला के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रहा है. कहा जा रहा है कि भेद खुलने के डर से बदमाशों ने महिला की बेटी की भी हत्या कर दी होगी.

12-Aug-2025 11:59 AM

By SAURABH KUMAR

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक मां-बेटी की हत्या कर उनके शव को पेड़ से लटका दिया और मौके से फरार हो गए। डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव की है।


दरअसल, पटदौरा गांव में मंगलवार को एक साथ दो शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने एक महिला और उसकी मासूम बच्ची की हत्या कर दोनों के शव दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका दिया था। महिला के शरीर से ब्लाउज उतरा हुआ था, जिससे घटना की क्रूरता और भी भयावह प्रतीत हो रही है। 


स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्ची संभवतः महिला की बेटी है। दोनों के शव जमीन से करीब दो फीट ऊपर लटके हुए मिले। घटना की सूचना पर बाजपट्टी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक महिला और लड़की की पहचान नहीं हो सकी है। वारदात ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।