ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

12-Mar-2026 06:18 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक की पहचान महुआवा पंचायत निवासी मोतीलाल राऊत के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि मोतीलाल राऊत पर बकरी चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इस घटना में पप्पू राय पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


वहीं, परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।