ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

Bihar Crime News: सुबह-सुबह चाय की दुकान पर खूनी खेल, धारदार हथियार से शख्स की बेरहमी से हत्या

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में मंगलवार की सुबह-सुबह खूनी खेल हुआ है। यहां चाय पीने दुकान पर पहुंचे एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है।

11-Feb-2025 01:18 PM

By SAURABH KUMAR

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगाता बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घटना सीतामढ़ी से सामने आई है, जहां बदमाशों ने चाय पीने गए एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया की है।


दरअसल, सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया में चाय की दुकान पर चाय पीने गए एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। हत्या के वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। मृतक का नाम धर्मेंद्र कुमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।


फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हत्या के वारदात से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र कुमार के चचेरे भाई ने बताया है कि वह सुबह चाय की दुकान पर चाय पीने गया था, इसी दौरान धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई है।