ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: ‘इहां राज हमार चलल बा..’ भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराते दो...

Bihar News: ‘इहां राज हमार चलल बा..’ भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराते दो लड़कों का वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में दो लड़कों का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. दोनों लड़के हाथ में पिस्टल लेकर भोजपुरी गाने पर रील बना रहे हैं.

11-Jan-2025 11:54 AM

By SAURABH KUMAR

Bihar News: बिहार में इन दिनों रील का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। वायरल होने के चक्कर में युवा वर्ग कुछ भी कर गुजर जा रहा है। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर दो लड़कों का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।


दरअसल, भोजपुरी गाने ‘इहां राज हमर चलल बा’ पर दो युवकों का पिस्टल और कट्टा लहराते वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्तौल तो दूसरा देसी कट्टा लेकर भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं और हथियार को हवा में खुलेआम लहरा रहे हैं।


दावा किया जा रहा है कि यह वायरल हो रहा वीडियो बथनाहा थाना क्षेत्र के चांदपुरा का है। वायरल वीडियो में दो युवक बेखौफ अंदाज में भोजपुरी गाना पर हथियार लहरा रहे हैं। मानो दोनों युवकों में कानून और पुलिस का कोई खौफ न हो यह वीडियो वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


इस वीडियो को सिर्फ शंकर कुमार सिंह नाम के फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है। वीडियो में युवक भोजपुरी गाने पर जमकर नाच रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इस वीडियो को किसी बांसबाड़ी में शूट किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।