बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...
10-Dec-2019 01:06 PM
THANE: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बैग में मिली महिला की सिर कटी लाश के मामले का खुलासा हो गया है. ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने इसे हॉरर किलिंग का मामला बताते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि टिटवाला के रहने वाले अरविंद तिवारी ने अपनी बड़ी बेटी प्रिंसी का कत्ल इसलिए कर दिया क्योंकि वह दूसरे समुदाय के किसी शख्स से प्यार करती थी और उसी के साथ शादी करके घर बसाना चाहती थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि उसकी बेटी प्रिंसी भांडुप में एक कॉल सेंटर में काम करती थी. उसी ऑफिस में काम करने वाले एक लड़के से उसकी बेटी का अफेयर हो गया जो दूसरे समुदाय से था. प्रिंसी ने जब पिता से अपने मन की बात बताई तब उसने इसका विरोध किया. लेकिन प्रिंसी अपनी बात पर अड़ी रही.
नाराज होकर अरविंद ने पहले जहर देकर प्रिंसी की हत्या कर दी उसके बाद धारदार हथियार से उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके बैग में भर दिया. आरोपी उस बैग को ऑटो में छोड़कर भाग गया था. पुलिस का कहना है कि उसे पहला सुराग टिटवाला और कल्याण रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरा फुटेज से मिला. फुटेज में अरविंद बैग को घसीटता दिख रहा था. पुलिस की पूछताछ में पहले तो अरविंद ने पुलिस को धोखा देने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया.