मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख
27-Mar-2026 06:29 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के शिवहर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां सरेह में एक युवक का गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है। मामला श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव का बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधवलिया गांव निवासी बिंदेश्वरी भगत के 32 वर्षीय पुत्र नंदलाल कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि नंदलाल किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार की दोपहर कुछ ग्रामीण गेहूं के खेत देखने सरेह की ओर गए। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध हालत में खड़ी मोटरसाइकिल पर पड़ी। जब ग्रामीणों को शक हुआ तो वे आसपास तलाश करने लगे। कुछ ही दूरी पर एक युवक का शव पड़ा मिला, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए।
ग्रामीणों के अनुसार, युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी। शव की हालत देखकर साफ अंदाजा लगाया जा रहा था कि अपराधियों ने पूरी योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर खड़ी बाइक भी कई सवाल खड़े कर रही है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया या फिर युवक को यहीं निशाना बनाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, शिवहर भेज दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभांक मिश्रा, सदर डीएसपी सुशील कुमार और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश या अन्य किसी विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद रोहुआ गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में डर साफ देखा जा रहा है और लोग इस निर्मम हत्या से सहमे हुए हैं।
Report:- Sameer Kumar Jha