हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Jun-2023 01:24 PM
By First Bihar
DELHI: देश के अलग-अलग राज्यों से लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला देश की राजधारी दिल्ली से सामने आया है, जहां एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू बनकर सोशल मीडिया के जरिए पहले एक हिंदू लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसे लड़की की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दिल्ली के करावल नगर इलाके का है।
जानकारी के अनुसार, करावल नगर दिल्ली की रहने वाली 22 साल की लड़की का पिछले दो साल से गोलू नाम के लड़के के साफ अफेयर चल रहा था। दो सालों के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन इसी साल जनवरी महीने में लड़की को पता चला जिससे वह प्रेम करती है वह उसे गोलू बनकर धोखा दे रहा था। गोलू का असली नाम शाहरूख है जो मुस्लिम समुदाय से आता है और लड़की हिंदू समुदाय की है।
दो साल पहले पीड़िता की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए गोलू से हुई थी। उसने अपनी असली पहचान छुपाई और खुद को हिंदू बताया था। जब पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई तो उसने शाहरूख से सारे संबंध तोड़ना चाहा और उससे दूरी बना ली। यह बात शाहरूख को नागवार गुजरी और उसने पीड़ित लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी शाहरूख ने पीड़िता फोटो और वीडियो को वायरल करने की बात कही।
शाहरुख ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए लड़की की अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया था, जिसकी जानकारी लड़की को नहीं थी। शाहरूख ने लड़की पर दवाब बनाना शुरू किया कि वह उससे दोस्ती बनाए रखे नहीं तो उसकी सभी तस्वीरों को वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जिसके बाद लड़की करावल नगर थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।