BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
28-Dec-2020 03:14 PM
DESK : शादी के 17 दिन के अंदर ही एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या ससुरालवालों ने कर दी और इसे हादसे का रुप दे दिया. मामला यूपी के कानपुर का है, जहां शादी के 17 दिन के अंदर ही एक दुल्हन की हत्या कर दी गई. मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर को मध्यप्रदेश के सहडोल के रहने वाले ईंट कारोबारी नीरज गुप्ता की एकलौती बेटी आरजू की शादी यूपी के नौबस्ता थाना के केशव नगर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमनदीप से हुई थी. आरजू भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी, लेकिन शादी होने के कारण इसी महीने उसने अपनी जॉब छोड़ दी थी.
आरजू के बाई अमन ने बताया कि 25 दिसंबर को बहन से बात हुई थी और वह ठीक थी. उसी रात उसके ससुराल से फोन आया और उनलोगों ने कहा कि आरजू बाथरुम में गिर गई है और उसकी हालत खराब है. इसकी जानकारी मिलते ही पिता, भाई सहित अन्य रिश्तेदार जब यूपी पहुंचे तो देखा कि उसकी बहन दुनिया को अलविदा कह चुकी है. ससुरालवालों ने बताया कि आरजू बाथरुम गई थी और वहीं फिसल कर गिरने से उसकी मौत हो गई.
इसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी और आरजू का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आरजू की गिरने से नहीं बल्कि दम घुटने से मौत की बात सामने आई. जिसके बाद पुलिस ने आरजू के पति को हिरासत में ले लिया है और जांच में जुट गई है.