सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
13-Mar-2025 09:48 PM
By First Bihar
SEX RACKET EXPOSED: झारखंड के सरायकेला से बड़ी खबर आ रही है। जहां होली से पहले और होलिका दहन के दिन झारखंड पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। खरसावां के आदित्यपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलता था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आदित्यपुर स्थित खूबसूरत यूनिसेक्स एंड स्पा के नाम से चलाए जा रहे ब्यूरी पार्लर में रेड किया। जहां आपत्तिजनक हालत में आधा दर्जन लड़के और लड़कियां मिले जिन्हें हिरासत में लिया गया। ब्यूटी पार्लर से आपत्तिजनक कई सामान भी बरामद किया गया। पुलिस की रेड की सूचना मिलते ही ब्यूटी पार्लर का मालिक नौ दो ग्यारह हो गया।
जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ब्यूटी पार्लर में गलत काम होता था। यहां बाहर से लड़कियों को लाया जाता था और पैसे का लालच देकर उनसे गंदा काम करवाया जाता था। अभी तक मिले साक्ष्य के आधार पर यही संभावना पुलिस भी जता रही है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिये गये युवक और युवतियों को थाने ले गयी और जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के बाद इसके नेटवर्क तक पहुंचने का प्लान पुलिस बना रही है। पुलिस का कहना है कि जो गलत करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल ब्यूटी पार्लर के मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक वो पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस की इस रेड से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस तरह की बातें सामने आने के बाद लोग भी हैरान हैं।