ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / crime / सेक्स रैकेट चलाने वाली संचालिका का पॉलिटिकल कनेक्शन, इस पार्टी से लड़ चुकी...

सेक्स रैकेट चलाने वाली संचालिका का पॉलिटिकल कनेक्शन, इस पार्टी से लड़ चुकी है चुनाव

09-Nov-2021 09:44 AM

DESK : सोशल वर्कर अनुपमा तिवारी जो सेक्स रैकेट चलाती थी उसको लेकर अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मध्य प्रदेश पुलिस ने सीहोर में जिस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया वह सोशल वर्कर अनूपमा तिवारी की तरफ से चलाया जा रहा था। अनुपमा तिवारी का पॉलिटिकल कनेक्शन अब सामने आ गया है। सेक्स रैकेट संचालिका अनुपमा तिवारी के बारे में जो नई जानकारी आई है वह बेहद चौंकाने वाली है। साल 2015 में अनुपमा तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है। वह शिवसेना के टिकट पर उम्मीदवार बनी थी। इतना ही नहीं नेहरू युवा केंद्र की तरफ से उसे एक अवार्ड भी मिल चुका है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अनुपमा तिवारी समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल भी होती रही है। 


आपको बता दें कि अनुपमा तिवारी के ठिकाने पर छापेमारी कर पुलिस ने जिस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया उसमें चार कॉलगर्ल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अनुपमा तिवारी के घर से यह रैकेट चलाया जा रहा था। तीन ग्राहकों के साथ महिला मैनेजर और ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। अनुपमा तिवारी का पॉलिटिकल कनेक्शन सामने आने के बाद इस मामले में कई सफेदपोश दहशत में हैं।


सीहोर में अनुपमा तिवारी जिस सेक्स रैकेट को चला रही थी उसके लिए कॉलगर्ल भोपाल से मंगाई जाती थी। अपने सेलेक्टेड क्लाइंट को अनुपमा तिवारी यह सर्विस मुहैया कराती थी। माना जा रहा है कि अनुपमा तिवारी के क्लाइंट में कई बड़े नाम शामिल हैं। खुद अनुपमा तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जिन लोगों के साथ तस्वीरें साझा की हुई हैं उन लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है। नेहरू युवा केंद्र के राजेश मिश्रा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने अपर कलेक्टर का भी आभार जताया है। बड़े अधिकारियों राजनेताओं और सोशलाइट के बीच अनुपमा की खास पकड़ मानी जाती है। अब देखना होगा सीहोर पुलिस इस मामले में किस हद तक के सफेदपोश लोगों तक पहुंच पाती है।