Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
03-Aug-2020 08:36 PM
PATNA: सुशांत सिंह मामले की जांच में बिहार पुलिस ने अब महाराष्ट्र पुलिस के कारनामों को उजागर करना शुरू कर दिया है. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने आज बताया कि सुशांत मामले में उन्होंने खुद कई दफे महाराष्ट्र के डीजीपी से लेकर मुंबई के पुलिस कमिश्नर को कॉल किया. उन्हें मैसेज भेजा. लेकिन ना तो दोनों ने फोन रिसीव किया और ना ही मैसेज का जवाब दिया. इसके बाद बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने महाराष्ट्र के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से कई दफे बात करने की कोशिश की. लेकिन महाराष्ट्र सरकार के किसी अधिकारी ने एक दफे भी बिहार के किसी अधिकारी का कोई नोटिस नहीं लिया.
डीजीपी बोले-रिया चक्रवर्ती की भाषा बोल रही है मुंबई पुलिस
मीडिया से बात करते हुए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत के मामले की अभियुक्त रिया चक्रवर्ती की भाषा बोल रही है. मुंबई पुलिस वही सब बोल रही है जो रिया चक्रवर्ती बोल रही है. रिया चक्रवर्ती भी कह रही है कि बिहार पुलिस सुशांत मामले की जांच नहीं कर सकती, मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस भी उसी बात को दुहरा रही है.
डर से छिप गयी है बिहार पुलिस की टीम
बिहार के डीजीपी ने कहा कि तमाम कठिनाइय़ों के बावजूद वे मुंबई पुलिस के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे थे. लेकिन अब मुंबई पुलिस ने हदों को पार कर दिया है. एक आईपीएस अधिकारी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है. ये हद है. किसी आईपीएस अधिकारी को इस तरीके से हाउस अरेस्ट नहीं किया जा सकता है. इसका अधिकार मुंबई पुलिस को किसने दे दिया.
बिहार के डीजीपी ने कहा कि मुंबई गयी पटना पुलिस की टीम को वहां की पुलिस की कई टीम ढूंढ़ रही है. उन्हें तलाशा जा रहा है. अब आलम ये है कि बिहार पुलिस की टीम छिप गयी है. बिहार पुलिस की टीम कोई जांच-पड़ताल नहीं कर पा रही है. इससे पहले बिहार पुलिस के अधिकारियों को मुंबई पुलिस के लोगों ने धक्का देकर गाड़ी में बिठा कर भगाया था. ये तब हुआ जब बिहार पुलिस की टीम मुंबई पुलिस के एडिशनल कमिश्नर से मिलने गयी थी.
मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं उपलब्ध कराया
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को कुछ नहीं दिया. एफ एस एल की रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचनामा, सीसीटीवी फुटेज, वीडियो फुटेज, सुशांत के घर से मिले सामान. मुंबई पुलिस कुछ दिखाने तक को तैयार नहीं है. देने की बात तो दूर रही.
डीजीपी ने कहा-हम छोडेंगे नहीं
बिहार के डीजीपी ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस चाहे कितना भी कुछ कर ले, बिहार पुलिस इस मामले को छोडने वाली नहीं है. हम सुशांत की मौत से जुडे सभी तथ्यों को सामने ला कर छोड़ेंगे. वैसे मामले की सुनवाई 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली है. हम इंतजार कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आता है. उसके बाद हम आगे का कदम बढायेंगे