ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / crime / 7वीं कक्षा के छात्र के साथ भागी 3 बच्चों की मां, अजब प्रेम...

7वीं कक्षा के छात्र के साथ भागी 3 बच्चों की मां, अजब प्रेम की गजब कहानी!

13-Mar-2021 02:18 PM

DESK: किसी ने सही कहा है कि ‘प्यार अंधा होता है’। प्यार के चक्कर में लोग समाज और रिश्तों तक को भूल जाते हैं। ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें सांतवी कक्षा के छात्र के साथ 3 बच्चों की मां फरार हो गई है। 10 मार्च की रात से दोनों अचानक गायब हो गए है। जिनकी खोजबीन परिजनों द्वारा की जा रही है लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं पूरे गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बेटे की बरामदगी को लेकर परिजनों ने थाने में गुहार लगाई है। घटना सामने आने के बाद पुलिस भी हैरत में पड़ी गई फिर पूरे मामले की जांच शुरू की गई। फिलहाल पुलिस भी महिला और छात्र की तलाश कर रही है लेकिन अब तक उन्हें कोई सुराग नहीं मिल सका है। 


मिली जानकारी के अनुसार छात्र की उम्र 15 साल बताई जा रही है जो सातवीं कक्षा में पढ़ता था। ग्रामीणों का कहना है कि महिला और छात्र के बीच काफी समय से बातचीत थी दोनों एक-दूसरे से काफी घुले-मिले भी थे लेकिन कभी किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है और वे घर से भाग जाएंगे। लेकिन जब 10 मार्च को दोनों अचानक गायब हो गये तब इस बात की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई। पूरे गांव में लोग इस बात की चर्चा कर रहे है और इस घटना से हैरान भी हैं। परिजनों ने दोनों को खोजने में दिन रात एक कर दिया लेकिन अब तक कोई सफलता उन्हें नहीं मिल पाई। 



उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र की यह घटना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जो भी व्यक्ति यह बात सुन रहा है उसे विश्वास नहीं हो रहा है क्या ऐसा हो सकता है कि सातवीं कक्षा के छात्र के साथ तीन बच्चों की मां घर से भाग जाएगी। पुलिस भी इस बात से हैरान दिखी लेकिन जब लड़के के परिजनों ने यह मामला सामने आया तो इसकी तह तक जाने की कोशिश पुलिस कर रही है। दोनों की बरामदगी के लिए पुलिस कई थानों से संपर्क में है ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।