पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
22-Jun-2021 08:32 AM
DESK : आमतौर पर शादी के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है तो वह घूंघट में होती है और कुछ भी कहने में उसे संकोच भी होता है। लेकिन एक ऐसा चौका देने वाला मामला सामने आया है जिसमें नई नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही अपने पति को थप्पड़ लगा दिया। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सामने आया है। शादी के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची और महिलाएं नई दुल्हन का स्वागत करने की रस्म अदा कर रही थी इसी दौरान उसने अपने पति को थप्पड़ जड़ दिया।
नई दुल्हन ने दूल्हे मियां को जैसा ही थप्पड़ लगाया वह भारी बखेड़ा शुरू हो गया। इसके बाद हंगामे के बीच दुल्हन ने शादी का जोड़ा उतार फेंका और सादे लिबास में अपने मायके वापस लौट गई। मामला इतना बढ़ा कि पहले पंचायत और फिर थाने तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि जिस लड़की की शादी हुई थी उसका पहले से कोई प्रेम प्रसंग है और यही वजह रही कि उसने ससुराल पहुंचते ही बगावत कर दी।
जौनपुर के लवायन गांव के रहने वाले एक युवक की शादी खेतासराय थाना इलाके के एक गांव में हुई। शादी विवाह का आयोजन भी धूमधाम के साथ किया गया। रविवार की सुबह दूल्हे मियां दुल्हन को विदा कराकर अपने घर पहुंचे। महिलाएं नई दुल्हन कि परिछन कर रही थी इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ लगा दिया। पहले कुछ लोगों ने सोचा कि दुल्हन के ऊपर कोई बुरा साया है इसके लिए झाड़-फूंक का इंतजाम भी किया गया लेकिन बाद में मामला प्रेम प्रसंग का निकला। मामला पंचायत पहुंचा, दुल्हन को समझाने बुझाने की कोशिश हुई लेकिन जब उसने बात नहीं मानी तो उसे मायके जाने दिया गया।