खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
30-Jul-2025 09:04 AM
By RANJAN
Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्रमा सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय एक व्यक्ति ने गमछा बांधकर विक्रमा सिंह के घर जाकर दरवाजे पर ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर बाइक से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल विक्रमा सिंह को तुरंत जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से इलाके में भय और सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से मामले की तहकीकात किया।
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मृतक के घर और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह हत्या आपसी रंजिश के कारण की गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, हमलावर की पहचान और पकड़ के लिए टीम गठित की गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजन गोपाल सिंह ने बताया कि विक्रमा सिंह पिछले कुछ समय से किसी विवाद में थे, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
मुफस्सिल थाना प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हमलावर को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि मामले से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस को तुरंत उपलब्ध कराएं। इस हत्या की घटना ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग कर दिया है। पुलिस घटना के हर पहलु से जांच शुरु कर दिया है।