बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
18-Sep-2025 12:34 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सासाराम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जहरीला पदार्थ खाने से पिता और पुत्र की मौत हो गई है जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है। अगरेर गांव की है। इस मामले में पुलिस ने परिवार की बहू को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण राजू भगत के किराए के मकान में 48 वर्षीय बेचन चौधरी अपने परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार को बेचन चौथरी और उनका 19 वर्षीय बड़ा बेटा विशाल कुमार उम्र दोनों घर में मृत पाए गए। बेचन चौधरी का छोटा पुत्र विशाल कुमार उम्र करीब 14 वर्ष सदर अस्पताल में इलाजरत है। बताया जा रहा है कि बेचन चौधरी ग्राम रामपुर थाना धनसोइ जिला बक्सर के निवासी थे और किराए के मकान में सासाराम में रहते थे।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहु ने ही अपने परिवार वालों को जहरीले पदार्थ खिलाया है, जिस कारण दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 वर्षीय बेटे का इलाज जारी है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। साथ ही बेचन की बहू को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों ने बहू पर जहरीला पदार्थ मिलाकर खाना बनाने का आरोप लगाया है।
पुलिस का कहना है कि पुलिस ग्रामीणों और सगे संबंधियों से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है साथ ही बहू को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। घर की भी तलाशी ली गई है ताकि मामले के तह में पहुंचा जा सके। फिलहाल घटना के विषय में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं चल पाई है।