ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में आपसी रंजिश में दो युवकों को मारी गोली,...

Bihar Crime News: बिहार में आपसी रंजिश में दो युवकों को मारी गोली, वारदात के बाद इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम जिले से शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के लंबेदार सत्तेदार गेट के पास दो युवकों को आपसी रंजिश में गोली मार दी गई। घायल युवकों की पहचान प्रियांशु पाठक और हिमांशु के रूप में हुई है।

01-Nov-2025 12:56 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम जिले से शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के लंबेदार सत्तेदार गेट के पास दो युवकों को आपसी रंजिश में गोली मार दी गई। घायल युवकों की पहचान प्रियांशु पाठक और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों को आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। दोनों के हाथ में गोली लगने की पुष्टि हुई है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, दोनों युवक भवाडीह गांव के रहने वाले हैं और इस समय सासाराम के कंपनी सराय इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वे किसी मॉल से लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ते में रोककर विवाद शुरू किया और गाली क्यों दी कहते हुए लगातार फायरिंग शुरू कर दी।


घायल युवकों के दोस्त सौरभ तिवारी ने बताया कि फायरिंग में तीन आरोपी शामिल थे, जिनकी पहचान नीतीश पाण्डेय, विशाल पासवान, और शुभम मिश्रा के रूप में की गई है। ये तीनों आरोपी फैजूगंज इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।