Bihar Police News: बिहार के रोहतास में एक सैप जवान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सासाराम के करबंदिया थाना के परिसर में पुलिस बैरक के छत पर बीएसएपी- 1 का एक जवान ने अपने ही सिर में अपने ही कार्रवाई गन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।
मृतक सैप जवाब की पहचान किशोर राणा के रूप में हुई है। उसका परिवार रांची के डोरंडा का रहने वाला है तथा पिछले कुछ दिनों से इसकी पोस्टिंग करबंदिया थाना में हुई थी। बताया जाता है कि वह अपने थाना के बैरक के छत पर अपने ही करवाईंन हथियार से सर के दाहिने तरफ गोली मार ली।
गोली लगते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि वह गोरख कोटा का जवान था। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसपी समेत तमाम बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने बताया कि उसके सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है।