CHHAPRA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर छपरा जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी है. लूटपाट के दौरान बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. छपरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात छपरा जिले के एकमा की है, जहां छपरा-एकमा के ब्लॉक रोड में स्थित सोनाटा माइक्रो फाइनेंस ऑफिस को लूटने की कोशिश की गई है. फाइनेंस ऑफिस में लूटपाट करने आये बदमाश जब अपने मंसूबे में नाकाम रहे तो उन्होंने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी.
गोली लगने के बाद फाइनेंस कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची छपरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.