ब्रेकिंग न्यूज़

सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच

Bihar Crime News: सारण के डेरनी थाना क्षेत्र में कुएं से मिली नाबालिग लड़की की मौत के मामले में पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

15-Mar-2026 06:16 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में कुएं से मिली नाबालिग लड़की के शव के मामले में पुलिस जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। मृतका की मां ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि सच्चाई जानने के लिए नमूनों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।


सोनपुर एसडीपीओ प्रतीश कुमार ने रविवार देर शाम डेरनी थाना परिसर में बताया कि जांच में यह सामने आया है कि लड़की का गांव के ही एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क था और दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। घटना के दिन यानी 11 मार्च को लड़की उस युवक से मिलने के लिए गांव के एक पुराने जर्जर घर के पास पहुंची थी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि उसी दिन दोपहर में दोनों के बीच बातचीत हुई थी।


पुलिस के अनुसार 11 मार्च को शाम करीब 4:45 बजे डेरनी थाने को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। जांच के दौरान पता चला कि मृतका के पुराने जर्जर घर से लगभग पांच मीटर उत्तर दिशा में एक कुआं है, जिसके किनारे उसका शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने शव को कुएं से निकालकर किनारे रख दिया था। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


घटना के लगभग 24 घंटे बाद मृतका की मां का आवेदन पुलिस को मिला। इसके आधार पर 12 मार्च को डेरनी थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।


जांच के दौरान सोनपुर एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक जांच दल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल के पास रहने वाले एक गवाह ने पुलिस को बताया कि मृतका की मां ने फोन कर उससे पूछा था कि क्या उसकी बेटी वहां आई है। जब वह देखने गया तो लड़की वहां मौजूद थी। कुछ देर बाद मृतका की मां और उसकी बहन भी वहां पहुंच गईं। उस समय जर्जर घर में एक युवक और उसकी बहन मौजूद थे। इस दौरान अफरातफरी के माहौल में पकड़ा गया युवक वहां से भाग गया। इसी बीच लड़की कुएं में कैसे गिरी, यह स्पष्ट नहीं हो सका।


पुलिस ने मामले में नामजद एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने घटनास्थल पर अपनी मौजूदगी स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि मृतका उसी गांव की रहने वाली थी और दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत होती थी।


14 मार्च को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतका के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। डॉक्टरों ने मौत का कारण पानी में डूबने से दम घुटना बताया है। प्रारंभिक लैब जांच में मृतका के निजी अंगों में किसी प्रकार के जीवित या मृत स्पर्म नहीं पाए गए हैं। हालांकि विस्तृत वैज्ञानिक जांच के लिए बाल, रक्त, नाखून और कपड़ों के नमूने सुरक्षित कर मुजफ्फरपुर स्थित फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।