बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
06-Mar-2021 03:52 PM
DESK : एकतरफा प्यार में एक युवक का पागलपन इतना बढ़ गया कि उसने महिला के दो बच्चों की निर्मम हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया. युवक के इस हरकत के बाद से महिला के घर में कोहराम मच गया है.
पूरा मामला पंजाब के लुधियाना के जमालपुर की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शैलेंद्र अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला मीनू तिवारी के पीछे एक साल से पड़ा हुआ था. वह अक्सर कहता था कि वह मीनू से प्यार करता है. लेकिन मीनू शैलेंद्र से परेशान होकर उसे अनदेखा करती थी. मीनू ने इस बारे में अपने पति और मकान मालिक को भी बताया था.
जिसके बाद मकान मालिक ने शैलेंद्र को घर खाली करने की बात कही थी. इन्हीं सब बातों को लेकर मीनू से बदला लेने की सोचकर शैलेंद्र ने मौका देखते ही पहले मीनू के दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया.
वारदात का खुलासा तब हुआ जब एक बच्चे पर हमला होने के बाद दूसरा बच्चा चिल्लाया. बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब मां मीनू अंदर आई तो देखा कि दोनों बच्चे के गले कटे हुए हैं और पूरे कमरे में खून फैला है. घर का मंजर देखकर बेहोश हो गई.इसके बाद पड़ोसियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शैलेंद्र का कमरा खोला तो देखा कि वो फंदे से झूल रहा है. मृतक की पहचान आठ साल के रजनीश और पांच साल के मनीष के रुप में की गई है. वहीं पुलिस ने शवों का कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.