मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Jan-2025 01:35 PM
By Ajit Kumar
Bihar News: बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इनके मनोबल इतना बढ़ गया है कि इनके रास्ते में कोई भी आ जाए तो उसकी जान लेने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं, चाहे वह पुलिस अधिकारी ही क्यों न हो। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां छापेमारी करने पहुंचे थानेदार पर बालू माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की हालांकि इस जानलेवा हमले में थानेदार बाल बाल बच गए।
दरअसल, हुलासगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में अवैध बालू खनन की सूचना पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखकर बालू माफिया के गुर्गों ने थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को घेर लिया। इस दौरान हुलासगंज थानाध्यक्ष के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई लेकिन इसी बीच कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस को भारी पड़ता देख बालू माफिया और उसके गुर्गे मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हुलासगंज थानेदार पंकज कुमार अपनी टीम के साथ अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे थे, तभी बालू माफिया के दो सौ लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया था। पुलिस टीम ने इसकी जानकारी तुरंत वारलेस पर वरिय अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों के निर्देश पर आसपास के कई थानों के पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई, तब जाकर थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों की जान बची।
पुलिस ने मौके से एक बालू लटे ट्रैक्टर को जब्त किया है। थानेदार ने बताया कि उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई है। संख्या कम होने की वजह से बालू माफिया पुलिस टीम पर भारी पड़ गए थे। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए। खनन विभाग की टरफ से ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। हमलावरों की पहचान की जा रही है, पहचान होते ही उनके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी।