ब्रेकिंग न्यूज़

पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

Bihar Crime News: समस्तीपुर के भुसारी गांव में सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव के धड़ को कब्जे में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या आपसी वर्चस्व विवाद का शक जताया जा रहा है।

13-Mar-2026 03:10 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना समस्तीपुर से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत अंतर्गत भुसारी गांव में एक युवक की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी के रूप में हुई है।  


मंगलवार रात से लापता सुधांशु को आपसी वर्चस्व के विवाद में खाने-पीने के बहाने बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार को गांव के पास मिट्टी में दबे बोरे से उसका शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।  


पुलिस ने धड़ को कब्जे में लेकर कटे हुए सिर की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए गए और एफएसएल टीम ने नमूने एकत्र किए। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।


सभी संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे भुसारी गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग डरे-सहमे हुए हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।